संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 02:36 PM (IST)

पटनाः बिहार भाजपा ने अपने नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया उप प्रभारी संजय मयूस ने इस बात की जानकारी दी है।

संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण से भाजपा के सांसद हैं। संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो लगातार साल 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं।

इससे पहले भाजपा नेता नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष थे। नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी थी। यह तलाश आज संजय जायसवाल के नाम के साथ खत्म हुई है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नित्यानंद राय को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिला था।
 

prachi