बिहार BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल हो सकते हैं गिरफ्तार, जानिए मामला
punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 12:05 PM (IST)
 
            
            मोतिहारीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान लोगों को भड़काने और मारपीट करने के आरोप में संजय जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले में संजय जायसवाल गिरफ्तार हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में घोड़ासहन थाना में FIR दर्ज करवाई गई थी। इस मामले की जांच ASP शैशव यादव को सौंपी गई थी। जांच में संजय जायसवाल पर लगे आरोप सही पाए गए जिसके बाद ASP शैशव यादव ने संजय जायसवाल सहित नौ आरोपियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि ये घटना 12 मई 2019 को मतदान के दौरान घोड़ासहन के नगरवा स्कूल मतदान केंद्र पर हुई थी। संजय जायसवाल बिहार की ही पश्चिमी चंपारण सीट से सांसद हैं और बिहार भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।
 


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            