प्रवासी मजदूरों को बिहार भेजने पर संजय झा ने की योगी और केजरीवाल की खिंचाई

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 05:03 PM (IST)

पटनाः बिहार के मंत्री संजय झा ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकारों की जमकर खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि वे बिहारी प्रवासी मजदूरों को बिहार की सीमाओं पर भेजकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।

संजय झा ने कहा कि दिल्ली और यूपी की सरकारों ने उनके लिए बसों का प्रबंध किया है, जो बिहार में अपने गांव में जाना चाहते हैं। ये बसें बिहार की सीमावर्ती जिलों पर इन श्रमिकों को उतारकर वापस लौट जाती हैं। झा ने कहा कि केजरीवाल और योगी द्वारा बिहार की सीमावर्ती जिलों में बसें भेजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन है। दोनों सरकारों ने सार्वजनिक घोषणा के जरिए इन बसों का प्रबंध किया है।

झा ने बताया कि बिहार की सीमाओं पर पहुंचने वाले मजदूरों के लिए हमने राहत कैंप बनवाए हैं, लेकिन ये मजदूर वहां नहीं रहना चाहते। वहीं लगभग 25 हजार मजदूरों को उनके गांवों में भेजने के लिए हमें बसों का प्रबंध करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन मजदूरों को 14 दिनों के लिए स्कूलों में एकांतवास में रखा जाएगा।

इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित दिल्ली के मंत्रियों की आलोचना की, जिन्होंने लॉकडाउन की उल्लंघना की। उन्होंने कहा कि अगर गांव स्तर पर कोरोना फैला तो इसकी बहुत बड़ी कीमत बिहार को चुकानी पड़ेगी।

Nitika