लोकसभा चुनावः बिहार NDA में तय हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किसके खाते में गई कौन सी सीट

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 03:45 PM (IST)

पटनाः बिहार एनडीए में लोकसभा चुनावों को लेकर सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। एनडीए में लोजपा, जदयू और भाजपा शामिल है। तीनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने लिस्ट जारी की। 

जदयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव- 
वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सीवान, बांका, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद, गया 

भाजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव- 
बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद, छपरा, महाराजगंज 

लोजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव- 
वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई, नवादा

बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्य में इस बार लोकसभा चुनावों में महागठबंधन और राजग में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीए में सीटों को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी थी। भाजपा-जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल, दूसरे चरण के चुनाव 18 अप्रैल, तीसरे चरण के चुनाव 23 अप्रैल, चौथे चरण के चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण के चुनाव 6 मई, छठे चरण के चुनाव 12 मई को और सातवें चरण के चुनाव 19 मई को होने हैं। 23 मई को परिणामों की घोषणा होगी।

 

क्रमांक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पार्टी चुनाव चिह्न
1

अररिया

BJP
2 आरा BJP
3 उजियारपुर BJP
4 औरंगाबाद BJP
5 कटिहार JDU
6 काराकाट JDU
7 किशनगंज JDU
8 खगड़िया LJP
9 गया JDU
10 गोपालगंज JDU
11 जमुई LJP
12 जहानाबाद JDU
13 झंझारपुर JDU
14 दरभंगा BJP
15 नवादा LJP
16 नालन्दा JDU
17 पटना साहिब BJP
18 सारण BJP
19 पाटलिपुत्र BJP
20 महाराजगंज BJP
21 मुंगेर JDU
22 हाजीपुर LJP
23 वैशाली LJP
24 पश्चिम चम्पारण BJP
25 पूर्णिया JDU
26 पूर्वी चम्पारण BJP
27 बक्सर BJP
28 बांका JDU
29 बेगूसराय BJP
30 भागलपुर JDU
31 मधुबनी BJP
32 मधेपुरा JDU
33 मुजफ्फरपुर BJP
34 वाल्मीकि नगर JDU
35 शिवहर BJP
36 समस्तीपुर LJP
37 सासाराम BJP
38 सीतामढ़ी JDU
39 सीवान JDU
40 सुपौल JDU

 

prachi