कांग्रेस में गए शत्रुघ्न सिन्हा का BJP से लगाव बरकरार, कहा- इसी पार्टी ने सिखाई है राजनीति

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 05:35 PM (IST)

पटनाः भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके शत्रुघ्न सिन्हा भले ही भारतीय जनता पार्टी से अलग हो गए हैं लेकिन आज भी उनके दिल में भाजपा के लिए लगाव बरकरार है। एक निजी न्यूज चैनल में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनका लगाव आज भी भाजपा से है क्योंकि उन्हें इसी पार्टी ने राजनीति सिखाई है। वो इसी पार्टी में ट्रेन्ड हुए हैं।

इसके अतिरिक्त शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जितना प्यार और स्नेह उन्हें भाजपा ने दिया है वो उसे कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने दिग्गजों की मैं आज भी इज्जत करता हूं। मुझे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं पार्टी के खिलाफ फिलहाल कुछ नहीं बोलूंगा।

साथ ही सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को आज मोदी लहर नहीं बल्कि मोदी कहर दिख रहा है। लोग मोदी की नीतियों और घोषणाओं से आहत हैं। सिन्हा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जादुई परिणाम देखने को मिलेगा।

prachi