लोकसभा चुनावः पटना साहिब से टिकट काटकर BJP ने शत्रुघ्न सिन्हा को किया ''खामोश''

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 12:38 PM (IST)


पटनाः
लोकसभा चुनावों के तहत बिहार एनडीए ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा, जदयू और लोजपा एक साथ मिलकर बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पटना से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नाम पर मुहर लगाई है। 

पीएम मोदी पर कई बार बोला हमला 
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए थे। कभी नोटबंदी तो कभी जीएसटी को लेकर सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमलावर होते रहे हैं। इसके अतिरिक्त सिन्हा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा आयोजित कोलकाता में संयुक्त विपक्ष की रैली में भी शामिल हुए। 

विपक्षी नेताओं की जमकर की तारीफ 
इसके अतिरिक्त शत्रुघ्न सिन्हा कई बार विपक्षी नेताओं की खुलकर तारीफ भी कर चुके हैं। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के साथ भी शत्रुघ्न सिन्हा के काफी अच्छे संबंध हैं। राजद की रैली में भी शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए थे। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के अतिरिक्त भाजपा ने शाहनवाज हुसैन का भी टिकट काट दिया है। इसके अतिरिक्त गिरिराज सिंह को नवादा के स्थान पर बेगूसराय से टिकट दिया गया है।

prachi