Bihar Board Result: 478 अंक पाकर आरा के शुभम ने हासिल किया तीसरा स्थान

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2020 - 06:38 PM (IST)

 

आराः बिहार बोर्ड ने आज दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें सासाराम के हिमांशु राज 481 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार, 480 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर आए हैं। वहीं आरा के शुभम 478 अंक लेकर थर्ड टॉपर रहे हैं।

शुभम ने बताया कि उनके पिता एक व्यवसायी हैं, जो मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। शुभम की एक छोटी बहन भी है जो आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि वह आगे इंटरमीडिएट में साइंस लेकर भारतीय वायु सेना ज्वाइन करना चाहता हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से मेहनत शुरू कर दी है।

बता दें कि शुभम आरा के ही आरण्य देवी इलाके के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वह शहर के ही हरखेन ज्ञानस्थली विद्यालय के छात्र हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static