पैदल बिहार लौट रहे मजदूरों के साथ यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा, 6 की मौत

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 10:11 AM (IST)

गोपालगंजः लॉकडाउन के चलते कई प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों को निकल दिए हैं। इसी बीच पंजाब से बिहार के गोपालगंज लौट रहे मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इसे हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा उत्तर प्रदेश के मेरठ के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज जिले के कुछ मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Edited By

Ramanjot