PM मोदी पर दिए मुलायम के बयान पर बोले शत्रुघ्न- ''बड़प्पन दिखाता है उनका यह बयान ''

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 02:09 PM (IST)

नई दिल्लीः अपनी पार्टी पर लगातार हमलावर रहने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव के पीएम मोदी पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान मुलायम सिंह का बड़प्पन दिखाता है।

सिन्हा ने कहा कि मैं मुलायम सिंह जी का बहुत आदर करता हूं, वे मेरे पिता तुल्य हैं। आज सत्र का आखिरी दिन था और आज मुलायम सिंह ने जो कुछ भी कहा वह विदाई की घड़ी में दी जाने वाली शुभकामना थी। कोई भी ऐसा ही कहता है, उनका यह बयान उनका बड़प्पन दिखाता है।

जंतर-मंतर पर बुधवार को बोलते हुए उन्होंने 'तानाशाही हटाओ देश बचाओ' के नारे के साथ हुए इस विपक्षी प्रदर्शन में शत्रुघ्न सिन्हा मंच से भी मोदी सरकार पर खूब बरसे। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आज इशारों में 'चौकीदार चोर है' का नारा उछाल ही दिया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में भी शॉटगन ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से पहले मैं भारत की जनता का हूं। भाजपा में बने रहने या पार्टी बदलने के सवाल पर उनका कहना था कि भाजपा मेरी पार्टी है और मैं अपनी पार्टी नहीं छोडूंगा। हां, पार्टी चाहे तो उन्‍हें निकाल सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static