नव वर्ष पर बिहार अधिकारियों को बड़ा तोहफा, SSP मनु महाराज सहित 6 को मिला प्रमोशन
punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 12:33 PM (IST)
पटना: नव वर्ष के मौके पर बिहार अधिकारियों को बड़ा तोहफा मिला है। नीतीश सरकार ने पटना के एसएसपी मनु महाराज सहित 6 अधिकारियों का डीआईजी में प्रमोशन कर दिया है।
प्रमोशन पाने वालों में क्षत्रनील सिंह, एम सुनील कुमार नायक, राजेश त्रिपाठी, अशोक कुमार और नवल किशोर सिंह शामिल हैं। वहीं बिनोद कुमार और सौरभ कुमार को आईजी में प्रमोशन मिला है। साथ ही बिहार पुलिस के 11 इंस्पेक्टर को डीएसपी के रूप में प्रमोशन दिया गया है।
बता दें कि, गृह विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सभी को जून, 2017 से ही इसका लाभ मिलेगा।