छठ को लेकर प्रशासन मुस्तैद, घोड़े पर सवार होकर घाटों का निरीक्षण करने निकले SSP मनु महाराज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 03:59 PM (IST)

पटना: छठ महापर्व के चलते बिहार सरकार द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पटना के एसएसपी मनु महाराज घोड़े पर सवार होकर घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले। इसके साथ ही उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई निर्देश दिए।

एसएसपी मनु महाराज ने मंगलवार को दीघा घाट से लेकर कलेक्ट्री घाट तक घोड़े पर सवार होकर सुरक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिन क्षेत्रों पर गाड़ियां नहीं जा सकती वहां पर मनु महाराज घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। इससे पहले कई बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी घाटों का स्वयं निरीक्षण कर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, लगभग 2000 से अधिक पुलिस बल घाटों पर तैनात किया गया है। डीएसपी रैंक के 12 पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। घाटों पर 6 अस्थाई थाने बनाए गए हैं। बिहार में महापर्व छठ के मौके पर घाटों पर बहुत रौनक देखने को मिल रही है। सरकार द्वारा इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

prachi