Lok Sabha Elections: तेजस्वी, तेजप्रताप और राबड़ी सहित ये चेहरे बने RJD के स्टार प्रचारक

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 05:24 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। राजद की लिस्ट के मुताबिक, स्टार प्रचारकों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ-साथ तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल हैं।

इनके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, मंगनी लाल मंडल, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, राम चंद्र पूर्वे, सुरेंद्र यादव, भाई वीरेंद्र, आलोक मेहता समेत झारखंड राजद के भी कई चेहरे शामिल हैं। बता दें कि, बिहार महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। राजद को 20, कांग्रेस को 9, रालोसपा को 5, हम को 3, वीआईपी को 3 और माले को राजद के कोटे से 1 सीट दी गई है।

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 11 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान करवाए जाएंगे। 19 मई को आखिरी चरण के मतदान होंगे। 23 मई को परिणामों की घोषणा होगी।

Deepika Rajput