भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा- टिकट की खातिर शत्रुघ्न लगा रहे तेजस्वी को तिलक

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 01:06 PM (IST)

पटनाः भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव को तिलक लगाने पर भाजयुमो(भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितिन नवीन ने सख्त तेवर अपनाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

भाजयुमो विधायक नितिन नवीन ने शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की 12 करोड़ जनता के साथ धोखा किया है। अपने स्वाभिमान को भूलकर सिन्हा टिकट की खातिर तेजस्वी यादव को तिलक लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से शायद सिन्हा को लोकसभा चुनाव में टिकट मिल जाए लेकिन केवल टिकट मिलने से जीत हासिल नहीं होती।

नितिन नवीन ने कहा कि सिन्हा राजद के जंगलराज के खिलाफ ही सत्ता में आए थे। उन्होंने कहा कि राजद के शासन काल के कारण लाखों युवाओं को राज्य से पलायन करना पड़ा था और सिन्हा ने उन युवाओं के पक्ष में आवाज उठाई थी। वहीं सिन्हा आज  तेजस्वी को तिलक लगा रहे हैं। 

prachi