ब्रजेश ठाकुर का बयान- कांग्रेस ज्वाइन कर लड़ना चाहता था चुनाव, इसलिए लगाए जा रहे झूठे आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 01:07 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए बयान जारी किया है। ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होने की सोच रहा था और यह लगभग तय हो चुका था कि वह मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ेगा। इन सबके कारण मुझे फंसाया जा रहा है। 

ठाकुर ने कहा कि मेरे समाचार पत्र के कारण कुछ अखबार कार्यालयों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि यह सारे आरोप उस पर लगाए जा रहे हैं। ब्रजेश ठाकुर का कहना है कि बालिका गृह की लड़कियों में से किसी ने भी मेरा नाम नहीं लिया है। इसकी जांच आप कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ब्रजेश ने अपनी राजदार मधु और अपने रिश्ते पर भी बयान जारी किया है। 

ठाकुर ने कहा कि उसका और मधु का कोई रिश्ता नहीं है। यह कुछ समाचार पत्रों द्वारा प्रचारित किया गया है जो मेरे अखबार कार्यालय को बंद करवाना चाहते हैं। मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर समेत सभी 10 आरोपितों की बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में नियमित पेशी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static