बिहार में नए उद्योग लगाए जाने पर विचार करे व्यावसायिक वर्गः CM नीतीश

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 06:38 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में आए प्रवासियों को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में नए उद्योग लगाए जाने पर विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य के व्यवसायी वर्ग को भी इस दिशा में सोचना चाहिए।

नीतीश ने आठ जिलों के 16 क्वारंटाइन केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि बिहार में कपड़ा, जूता, बैग, फर्नीचर, साइकिल से जुड़े उद्योगों की असीम संभावनाएं हैं। भागलपुर एवं मुंगेर में कपड़ा उद्योग खासकर सिल्क उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। भागलपुर का सिल्क दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पहले यहां से सिल्क का निर्यात किया जाता था। उन्होंने कहा कि भागलपुर के इस उद्योग की क्षमता की पहचान कर आगे की कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उपभोक्ता राज्य हैं, हमारे पास बहुत बड़ा बाजार है। बाजार की जरूरतों के अनुरुप उद्योग लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। बिहार के व्यावसायिक वर्ग को भी इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नये उद्योग लगाए जाने पर भी विचार किया जाना चाहिए। सरकार इसके लिए हरसंभव मदद देने को तैयार है। उद्योग लगने से बाजार का और विकास होगा एवं लोगों की आय बढ़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static