नीतीश ने NDA को बताया अटूट, कहा- पार्टी घटक दलों के साथ मिलकर ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 06:55 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एनडीए को अटूट बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के घटक दलों के साथ मिलकर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

नीतीश कुमार ने उप चुनाव के लिए राजग प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में राजग का मजबूत गठबंधन है। यह अटूट है। विरोधी भले ही कुछ बोलें, जदयू वर्ष 2020 में होने वाला विधानसभा चुनाव भी भाजपा और लोजपा के साथ मिल कर लड़ेगी।

वहीं जदयू अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में शिक्षा, सड़क, अस्पताल सह्त सभी क्षेत्रों में काम किए गए हैं। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय खोले जा रहे हैं।

Nitika