गिरिराज सिंह का बड़ा ऐलान- जिस दिन जनसंख्या नियंत्रण कानून आ गया उसी दिन ले लूंगा संन्यास

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 06:38 PM (IST)

कटिहारः केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह का कहना है कि जिस दिन देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो गया वह उसी दिन सन्यास ले लेंगे।

गिरिराज ने कहा कि जिस दिन हमारी अंतिम इच्छा पूरी हो जाएगी उसी दिन राजनीति से अलग हो जाउंगा। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जिस दिन लागू होगा उसी दिन वह सन्यास ले लेंगे। गिरिराज ने कहा कि हमें कोई मुख्यमंत्री नहीं बनना है। मेरे जैसा व्यक्ति मुख्यमंत्री पद के काबिल भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही बिहार में चेहरा होंगे।

गिरिराज ने कहा कि हम तो राजनीति में अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 खत्म करने को लेकर आए थे। यह इच्छा भी पूरी हो गई है। जिस दिन जनसंख्या नियंत्रण कानून अपने देश में लागू हो जाएगा, उसी दिन हमारी ये इच्छा भी पूरी हो जाएगी। फिर राजनीति में रहने से क्या फायदा। उन्होंने फिर दोहराया कि एनआरसी न केवल असम में बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में लागू होना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static