देश की संस्कृति और आजादी खतरे में, हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहाः कन्हैया

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 12:10 PM (IST)

भागलपुरः जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रशंसा की।

कन्हैया कुमार ने कहा कि देश को बनाने में जितनी भूमिका पंडित नेहरू की थी, उतनी ही मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की भी थी। कुमार ने कहा कि देश की संस्कृति और आजादी दोनों खतरे में हैं। हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है।

जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं, बेरोजगार युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण गलत रास्ता चुन रहे हैं, महिलाएं घर में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं लेकिन इन समस्याओं को राजनीति बहस से दूर कर दिया गया। कन्हैया कुमार शनिवार को भागलपुर के नाथनगर में चुनावी प्रचार करने गए थे।
 

prachi