पप्पू यादव के बिगड़े बोल- बढ़ रहे अपराध के लिए आम जनता को ठहराया जिम्मेवार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 12:53 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव अकसर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार पप्पू यादव ने विपक्ष और सत्तापक्ष पर नहीं बल्कि आम जनता पर निशाना साधा है। 

पप्पू यादव ने कहा कि भागलपुर में बढ़ रहे अपराध और महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा के लिए आम लोग जिम्मेवार हैं। उन्होंने भागलपुर के लोगों को भी कमजोर और कायर बताया। 

सांसद ने कहा कि लोगों को लड़कियों के साथ रेप का मुद्दा दिखाई नहीं देता उन्हें तो सिर्फ आरक्षण या फिर जंक्शन के नाम बदलने का मुद्दा ही नजर आता है। इसके अतिरिक्त पप्पू यादव ने नौगछिया और भागलपुर को अपराध ग्रस्त इलाका और अपराधियों का अड्डा बताया।

prachi