BJP पर शिवानंद तिवारी का हमला, कहा- राम के नाम पर देश को बांट रही भाजपा

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 12:30 PM (IST)

पटनाः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के नेता शिवानंद तिवारी ने 'देशद्रोही' व 'विधर्मी' कहते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के नेताओं पर भगवान राम का नाम कीचड़ में घसीटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर देश को बांट रही है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसके आधार पर जनता उन्हें वोट दे इसलिए पार्टी भगवान राम के नाम का सहारा लेकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 'विधर्मी' लोग राम मंदिर और हिंदू धर्म के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इसके अतिरिक्त तिवारी ने कहा कि भाजपा देश में दंगा करवाकर वोट हासिल करना चाहती है।

राजद नेता ने कहा कि भाजपा जगह-जगह दंगे करवाकर वोट हासिल करना चाहती है। इस काम में भाजपा माहिर है लेकिन पार्टी के इरादों से लोग वाकिफ हो चुके हैं। अब जनता भाजपा के झूठे वादों के बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि अपने फायदे के लिए भाजपा देश को तोड़ रही है। 

prachi