निष्क्रिय जनधन खातों से 30 जून तक कोरोना राहत राशि निकाल सकेंगी महिलाएंः सुशील मोदी

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 10:32 AM (IST)

पटनाः बिहार में अब महिलाएं 30 जून तक निष्क्रिय जनधन खातों से कोरोना राहत राशि निकाल सकेंगी। इसकी जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दी है।

उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि 30 जून तक महिलाएं जनधन के निष्क्रिय खातों से भी केंद्र सरकार (मोदी सरकार) द्वारा मार्च, अप्रैल और मई महीने में प्रति खाते 500-500 की दर से भेजी गई कोरोना राहत की राशि की निकासी कर सकेंगी। मोदी ने बताया कि बिहार की 2 करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है।

सुशील मोदी ने कहा कि कुछ शिकायतों के बाद बैंक की शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों को केंद्र सरकार व आरबीआई ने निष्क्रिय व बिना केवाईसी वाले खातों से भी 30 जून तक राशि की निकासी की छूट देने का निर्देश दिया है। वित्तमंत्री मोदी ने कहा, बिहार की करीब 60 प्रतिशत जनधन खाताधारी महिलाओं ने पहली किस्त की राशि की निकासी कर ली है, शेष 40 प्रतिशत महिलाओं से भी अपील कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने खाते से राशि निकाल सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि जनधन खाता शून्य बैलेंस पर खोला गया है। साथ ही सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, रुपे कार्ड और बिना किसी बंधक के 10 हजार रुपए तक कर्ज लेने की सुविधा भी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static