UP में हुए सपा-बसपा के गठबंधन पर तेजस्वी का बयान- यूपी-बिहार से BJP का सफाया तय

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 01:46 PM (IST)

पटनाः आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन हो गया। इस पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की हार की शुरुआत उत्तर प्रदेश और बिहार से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार से भाजपा का सफाया तय है। बिहार में भी महागठबंधन भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने 38-38 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने दो सीटें कांग्रेस को देने का भी ऐलान किया है।

prachi