कोरोना संकट में केंद्र सरकार ने बिहार को दी 11744 करोड़ की मददः सुशील मोदी

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 06:28 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने खाद्यान्न एवं नकद के रूप में बिहार के गरीबों को 11744 करोड़ रुपए की मदद की है।

मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने खाद्यान्न एवं नकद के रूप में बिहार के गरीबों को 11744 करोड़ रुपए की मदद की है, जिनमें 5719 करोड़ रुपए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया गया। वहीं, 6024 करोड़ रुपए मूल्य के खाद्यान्न का वितरण किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस बताएं कि क्या उनकी सरकार के कार्यकाल में बाढ़ और सुखाड़ जैसी आपदाओं के समय भी बिहार के पीड़ितों को मदद की जाती थी। क्या लाखों पीड़ितों को बाढ़ खत्म होने के महीनों बाद तक कुछ किलो अनाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static