सुशील मोदी की शत्रुघ्न सिन्हा को सलाह- उम्र के इस पड़ाव पर अपनी और फजीहत मत करवाइए

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 01:32 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोला है। उन्होंने सिन्हा को सलाह देते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वह अपनी और फजीहत मत करवाएं।

मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘शत्रुजी ‘मुफ्त की मित्रवत सलाह है। उम्र के इस पड़ाव पर अपनी और फजीहत मत कराइए। पटना साहिब में भाजपा के पांच एमएलए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंट भी आपको मिलना मुश्किल हो जाएगा। बेहतर होगा चुनावी जंग छोड़ दें और यशवंत क्लब में शामिल हो जाएं।

गौरतलब है कि भाजपा ने पटना से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट कर रविशंकर प्रसाद को पटना से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि सिन्हा कांग्रेस की सीट पर पटना से ही चुनाव लड़ेंगे। रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

prachi