सुशील मोदी का कांग्रेस पर तंज- देशद्रोह कानून समाप्त करने का इरादा रखने वाली पार्टी की दुर्गति तय

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 11:07 AM (IST)

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी देशद्रोहियों का साथ देने के लिए पोटा कानून खत्म कर चुकी हो और सत्ता मिलने पर देशद्रोह कानून समाप्त करने का इरादा रखती हो उसकी दुर्गति तय है।

सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा होने के बाद उनका अंतरिम विकल्प भी नहीं खोज पाई, दूसरी तरफ कर्नाटक में उसकी जोड़-तोड़ की सरकार दिन गिन रही है। राहुल गांधी शायद पहले कांग्रेस नेता हैं जिन्हें केवल मानहानि के मामले में पटना से अहमदाबाद तक की अदालतों में हाजिर होकर आठ दिन में तीसरी बार जमानत लेनी पड़ी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार इस समय प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है। पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश से जहां उत्तर बिहार के 12 जिलों में नदियां उफनाई हुई हैं और 26 लाख लोग मुसीबत में है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में कम वर्षा होने से पुनपुन, फल्गु और पंचाने नदी में पानी का अभाव है। औरंगाबाद-गया सहित पांच जिलों में सूखे की आहट है। राज्य सरकार दोनों मोर्चे पर चुनौती का सामना कर रही है।

prachi