सुशील मोदी का हमला- इंदिरा गांधी से चेहरा मिलने पर करिश्माई नहीं हो जाएंगी प्रियंका

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 10:04 AM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न तो इंदिरा गांधी से चेहरा मिलने और उनकी पौत्री होने से प्रियंका गांधी करिश्माई हो जाएंगी, न सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलकर सहानुभूति का फोटो सेशन करने से कांग्रेस का जनाधार लौट सकता है। आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा में लाने के काम अगर कांग्रेस के शासन में हुए होते, तो आज वे बेहतर स्थिति में होते।

राजद पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपने 15 साल के शासन काल में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं को पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन दिए बिना चुनाव कराए, वे रिजर्वेशन के नाम पर भ्रम फैलाकर 2015 में विधानसभा की कुछ ज्यादा सीटें जीत कर जब सत्ता में हिस्सेदारी पा गए, तब गरीबों को भूल कर फिर संपत्ति बनाने में लग गए थे।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के मॉल, फ्लैट और बेनामी संपत्ति के मामले में बिंदुवार जवाब न देने के कारण उन्हें सत्ता से बाहर जाना पड़ा। 2 साल बाद भी राजद न जनता को बेनामी संपत्ति के मुद्दे पर संतोषप्रद जवाब दे पाया, न ही स्वीकार कर सका कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के चलते उसने शासन चलाने की पात्रता खो दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static