यूपी के बाद अब बिहार में डॉ. अंबेडकर का अपमान, असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर पोती कालिख

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 02:13 PM (IST)

मुंगेरः उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुंगेर में असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के बाद उस पर अपशब्द लिख डाले। वहीं जैसे ही इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी तो वह आक्रोशित हो गए।

जानकारी के अनुसार, मामला हवेली खड़गपुर अनुमंडल के बढ़ौना पासवान टोला का है। यहां शुक्रवार की रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने आपसी सद्भाव को खत्म कर समाज में असामंजस्य फैलाने के इरादे से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोत दी। इतना ही नहीं कालिख पोतने के बाद आरोपियों ने अपशब्द भी लिख डाले।

वहीं जब शनिवार सुबह ग्रामीणों को इस बात की खबर लगी तो वह आक्रोशित हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिमा को साफ करवाया। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

prachi