बिहार में अपराध का बोलबाला, राज्य के लोगों में नीतीश के खिलाफ भारी आक्रोशः तेजस्वी

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 05:13 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में अपराधियों का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ प्रदेश के लोगों में भारी आक्रोश है।

तेजस्वी ने राजद के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मे शिक्षा-चिकित्सा की स्थिति दयनीय है। लोग बेहाल हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अपराध का बोलबाला है। अपराधी निर्भीक हो गए है। रोज लूट, हत्या और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ प्रदेश के लोगों में भारी आक्रोश है।

राजद नेता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की डबल इंजन सरकार पर बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार को बजट में न तो विशेष पैकेज और न ही विशेष राज्य का दर्जा ही मिला। उन्होंने कहा कि बिहार को न तो कोई नया कारखाना और न ही बेरोजगारों को को रोजगार देने की कोई योजना ही दी गई।

यादव ने सीएए और एनआरसी को काला कानून बताया और कहा कि यह संविधान और गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि अब देश की निगाह बिहार पर है। लोग देखना चाहते हैं कि राजद भाजपा को कैसे सत्ता से बेदखल करती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 23 फरवरी को बेरोजगरी हटाओ के लिए पटना के वेटनरी मैदान मे विशाल आम सभा होगी, फिर वह ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा' शुरू करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static