तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना- इतने लाचार और बेबस हैं CM कि बिहार के लिए लड़ नहीं सकते

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 11:02 AM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने लाचार, बेबस और असहाय है कि बिहार के लिए लड़ नहीं सकते।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र और राज्य में राजग की सरकार है फिर किसने बिहार के वाजिब हक को रोका हुआ है। 39 सासंद देने के बाद भी बिहार का हक-अधिकार खाने वाले डबल इंजन के डबल स्टैंडर्ड स्वार्थी और ढोंगी लोग जवाब दें। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने लाचार, बेबस और असहाय है कि बिहार के लिए लड़ नहीं सकते।

नेता प्रतिपक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विशेष राज्य के दर्जा के लिए अधिकार रैली करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पेशल स्टेटस पर मुंह क्यों नहीं खोल रहे हैं। क्या कुर्सी के लिए इतना गिरना ठीक है। ढोंगी लोग जवाब दें।

prachi