CM के महागठबंधन छोड़ने वाले बयान पर तेजस्वी का हमला- भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 12:29 PM (IST)

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महागठबंधन छोड़ने वाले बयान पर हमला बोला है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय राजनीति में कोई भी नीतीश कुमार जी के मानकों से मेल नहीं खाता है। वह न केवल राजनीति, नैतिक या सामाजिक रूप से निंदनीय हैं, बल्कि नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। आप उन्हें कभी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए नहीं पाएंगे। वह अपनी गलतियों के लिए साझेदारों के साथ-साथ विरोधियों पर दोष मढ़ते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अयोग्यता के कारण उन्हें महागठबंधन से अलग होने का फैसला लेना पड़ा। जुलाई 2017 में तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद जदयू और राजद के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर राहुल ने कोई स्टैंड नहीं लिया था। इस वजह से उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का कदम उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static