घर के बाहर खेल रही 6 बच्चियों को युवकों ने किया अगवा, 4 ने बचाई जान, 1 का शव बरामद

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 03:13 PM (IST)

छपराः बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गौतम स्थान बिन टोली गांव से अपहृत एक किशोरी का शव बरामद किया गया है जबकि एक अन्य लापता है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिन टोली गांव निवासी मंगल बिन और योगी बिन के घर के बाहर छह लड़कियां खेल रही थी तभी कुछ युवक वहां पहुंचे। इसके बाद युवक उन लड़कियों को लकड़ी चुनने के लिए जिंगना बांध की तरफ लेकर जाने लगे। रास्ते में युवकों द्वारा छेड़े जाने से चार लड़कियां भाग कर अपने घर वापस आ गई जबकि मंगल बिन की पुत्री सीमा और योगी बिन की पुत्री सोनी लौटकर नही आई।

सूत्रों ने बताया बिन टोली गांव के कुछ लोग जब सोंधी नदी में स्नान करने गए हुए थे तभी एक किशोरी का शव देखा। शव की पहचान मंगल बिन की पुत्री सीमा के रूप में की गई है। योगी बिन की पुत्री सोनी का अबतक पता नही चल सका है। शव पोस्टमाटर्म के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Nitika