जिस ''तेजस'' में रक्षा मंत्री ने भरी उड़ान, उसे उड़ा रहे थे बिहार के नर्वदेश्वर तिवारी

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 01:36 PM (IST)

सीवानः देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरी। इसके साथ ही राजनाथ सिंह 'तेजस' में उड़ान भरने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बने। वहीं खास बात यह रही कि जिस तेजस में रक्षा मंत्री ने उड़ान भरी, उसे बिहार का लाल एयर वाइस मार्शल नर्वदेश्वर तिवारी उड़ा रहे थे।

सीवान जिले के रहने वाले मार्शल नर्वदेश्वर तिवारी ने जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया। उड़ान के दौरान नर्वदेश्वर तिवारी ने जब टेक ऑफ किया तो इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वहीं नर्वदेश्वर तिवारी की इस उपलब्धि से पूरा जिला गौरन्वित है।

जानकारी के अनुसार, नर्वदेश्वर तिवारी बेंगलुरु एयरफोर्स हेड क्वार्टर में एयर वाइस मार्शल के पद पर तैनात हैं। उन्होंनें बोकारो से प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद नर्वदेश्वर ने एयरफोर्स ज्वाइन कर एमबीए किया। फिर वह फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बने।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static