दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जलाया जिंदा, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 02:22 PM (IST)

नालंदाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है जहां एक महिला को दुष्कर्म का विरोध करने पर जिंदा जला दिया गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक महिला के साथ तीन लोगों ने रेप करने की कोशिश की। महिला द्वारा इसका विरोध किया गया। अपने मंसूबों में कामयाब ना होने पर गुस्साए आरोपियों ने महिला को जिंदा जला दिया। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पिछले कुछ समय में बिहार में महिलाओं पर हो रहे आत्याचार के कई मामले सामने आ रहे हैं। पहले मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। सोमवार को ही भोजपुर में हत्या के शक पर एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला भी प्रकाश में आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static