पटना पहुंचा भाजपा सांसद भोला प्रसाद का पार्थिव शरीर, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 04:12 PM (IST)

पटनाः बिहार के बेगूसराय से सांसद और भाजपा नेता भोला सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को पटना लाया गया जिसे विधानसभा में रखा गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले भोला सिंह का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित गिरिराज सिंह और सूबे के कई विधायक श्रद्धांजलि देने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

भाजपा सांसद का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय में दर्शनों के लिए रखा जाएगा। रविवार को बेगूसराय के सिमरिया घाट पर राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। बड़े बेटे अरुण कुमार भोला सिंह को मुखाग्नि देंगे। भोला सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static