PM मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित हुए बिहार के ये दूल्हा-दुल्हन, शादी में किया कुछ ऐसा

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 06:40 PM (IST)


दरभंगाः
बिहार के दरभंगा जिले में एक अनोखी शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने मिसाल कायम की। इस शादी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिसने भी यह शादी देखी उस शख्स के मुंह से वाह-वाह जरूर निकला।

दूल्हा बने श्रवण कुमार की शादी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के श्यामनगर की रुचि के साथ तय हुई। श्रवण एवं रुचि दोनों बेंगलुरु में इंजीनियर हैं और दोनों ने अपनी शादी के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने की अपील की। श्रवण कुमार अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए महंगी कार के स्थान पर ई-रिक्शा पर सवार होकर आया। शादी का आमंत्रण भेजने के लिए महंगे कार्ड नहीं बांटे गए। कार्ड के स्थान पर लोगों को गीता बांटी गई।

दूल्हा-दुल्हन ने इस दौरान पौधारोपण भी किया और उन्होंने शादी में पहुंचे मेहमानों को उपहार के रूप में पौधे भेंट किए। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने उनको मिलने वाले उपहार सरकारी स्कूल को देने की भी घोषणा की। शादी में आर्केस्ट्रा और DJ डांस के स्थान पर घर ने बच्चों ने अपनी संस्कृति और कला का अद्भुत नृत्य पेश किया। इस दौरान किया गया नृत्य अपनी संस्कृति को बचाए रखने की नसीहत दे रहा था।

prachi