पटना की इस 'स्मार्ट गर्ल' ने फैलाई दहशत, अब तक दर्जनभर व्यापारियों को लगा चुकी है लाखों का चूना

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 02:42 PM (IST)

पटनाः बिहार के पटना में स्टाइलिश कपड़े, सुनहरे बाल, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली 20-22 साल की स्मार्ट गर्ल ने अपने कारनामों की वजह से चारों तरफ दहशत फैला दी है। दरअसल यह लड़की दर्जनभर से अधिक व्यापारियों को लाखों रुपए का चूना लगा चुकी है। वहीं अब इसके कारनामों से परेशान होकर तीन लोगों ने पत्रकार नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे यह समार्ट गर्ल गोदावरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक ब्रांडेड सैलून में पहुंची। यहां उसने मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करवाया जिसका आठ हजार रुपए का बिल बना। इस दौरान उसने चिकन बिरयानी मंगवाकर भी खाया। काफी देर तक सैलून में बैठने के बाद उसने कहा कि घर से रुपए लेकर आती हूं और अपने साथ दुकान से एक महिला और पुरुष कर्मचारी को लेकर चली गई।

करीब एक घंटा इधर-उधर घुमाने के बाद वह दोनों को एमआईजी फ्लैट में लेकर गई। वहां जाकर लड़की ने उनको नीचे रुकने को कहा लेकिन वह दोनों उसके साथ ऊपर गए। इस दौरान मौका पाते ही लड़की दोनों कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकली। वहीं जब सैलून मालिक थाने में शिकायत दर्ज कराने गए तो पता चला कि उस लड़की के नाम पर पहले से दो लिखित आवेदन पड़े थे। मौखिक रूप से लड़की के खिलाफ दर्जनभर से अधिक शिकायतें मिली हैं।

बता दें कि यह लड़की पहले भी एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और कपड़े के शोरूम मालिक को चूना लगाकर एमआईजी लेकर गई और वहां से फरार हो गई। दरअसल, एमआईजी के सारे घरों की बनावट और रंग एक जैसा है। सभी ब्लॉक की छत आपस में जुड़ी रहती है। यही कारण है कि स्मार्ट गर्ल दूसरे की छत पर कूदकर फरार हो जाती है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static