बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः तीन IPS अधिकारियों की प्रोन्नति, 6 का तबादला

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 11:08 AM (IST)

पटनाः बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक पद से प्रोन्नति देकर अपर पुलिस महानिदेशक बनाया है। वहीं एक पुलिस उप महानिरीक्षक को महानिरीक्षक की जिम्मेवारी सौंपते हुए अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया है।

गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक सुशील मान सिंह खोपड़े और पंकज कुमार दराद को अपर पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। हालांकि इन अधिकारियों का अभी पदस्थापन नहीं किया गया।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से प्रतिनियुक्ति पर आए अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। भोजपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) नितिन कुमार को इसी पद पर कैमूर तथा बेगूसराय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमृतेश कुमार को इसी पद पर लखीसराय भेजा गया है।

खगड़यिा के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजकुमार राज को इसी पद पर मुंगेर तथा शिवहर के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) विजय शंकर सिंह को मुजफ्फरपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), बांका के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) ओमप्रकाश सिंह को इसी पद पर गया की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं, लखीसराय के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पवन कुमार उपाध्याय को बांका भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static