...रोशनी तब हो जब राशन मिले, अंधेरा भागे जब लालटेन जलेः लालू यादव

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 11:37 AM (IST)

पटनाः चारा घोटाला मामले में जेल में बंद राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से दीप जलाने के आह्वान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि रोशनी तब हो जब राशन मिले, अंधेरा भागे जब लालटेन जले।

लालू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर शायराना अंदाज में कहा गया कि गरीबों को पर्याप्त भोजन मिले डॉक्टर, नर्सों को पर्याप्त संसाधन मिले, करोड़ों नागरिकों को भरोसा मिले, प्रवासियों को परिवहन मिले, व्यापारियों को राहत पैकेज मिले, कोरोना की जानकारी मिले, मरीज को फ्री इलाज मिले, गरीबों के घर चूल्हा जले, रोशनी तब हो जब राशन मिले, अंधेरा भागे जब लालटेन जले।


वहीं, लालू के छोटे पुत्र एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हम बिहारी मुश्किलों से डरते नहीं लड़ते हैं। महामारी के दौर में, अव्यवस्था के शोर में जो भूख और परेशानी का अंधेरा सहने को मजबूर हैं। जो कोरोना योद्धा सरकारी उपेक्षा, संसाधनों और सुरक्षा उपकरणों के अभाव में भी लड़ रहे हैं। उनके हक की आवाज उठाते है, चलो लालटेन जलाते हैं।

 

Nitika