पूर्वी चंपारणः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 प्रवासियों की मौत

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 06:16 PM (IST)

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जिले के बिसरहिंया गांव निवासी छोटेलाल कुमार (22) और राजेंद्र कुमार (24) पांच दिन पूर्व महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अपने गांव लौटे थे। इसके बाद दोनों को मध्य विद्यालय बिसरहिंया के क्वारंटाइन केन्द्र में रखा गया था।

वहीं सोमवार सुबह राजेंद्र कुमार घर से मोटरसाइकिल मंगाकर अपने दोस्त छोटेलाल के साथ ससुराल जा रहा था। इसी दौरान चिरैया-मोतिहारी मुख्य पथ के सपही देवी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Edited By

Ramanjot