गोपालगंज में करंट लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, 1 अन्य घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 03:58 PM (IST)

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठियाहाता गांव निवासी तुलसी राम (40) घर की बिजली ठीक कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। पति को बचाने के क्रम में राधिका देवी भी करंट की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में तुलसी राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी राधिका को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, एक अन्य घटना में जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के लंगटाहाता नया टोला निवासी जलेश्वर बिंद (25) एक निर्माणाधीन मकान में मोटर पंप ठीक कर रहा था तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में जलेश्वर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई।

 

prachi