दर्दनाकः अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दादी-पोती ने मौके पर तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 06:29 PM (IST)

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार दादी-पोती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बस औरंगाबाद से बालूगंज जा रही थी। तभी कनबेहरी गांव के पास एनएच 2 पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दादी-पोती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं लगभग 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। साथ ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से बस को उठवाया।

Nitika