उपेंद्र कुशवाहा ने BJP नेता को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो लड़ें लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 06:38 PM (IST)

पटनाः रालोसपा(RLSP) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर सुशील मोदी में थोड़ी भी हिम्मत है तो वह लोकसभा चुनाव लड़कर दिखाएं।

कुशवाहा ने कहा कि सुशील मोदी तो चुनाव ही नहीं लड़ते हैं, काउंसिल से चुनकर आते हैं। उन्होंने कहा कि जहां से सुशील मोदी चुनाव लड़ेंगे वहां से रालोसपा भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। रालोसपा का तुच्छ सा कार्यकर्ता भी उनको लोकसभा चुनाव में मात दे देगा।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बयान पर पलटवार करते हुए कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को बताएगी कि दूल्हा कौन है। दरअसल मंगल पांडेय ने कहा था कि महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात है। कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन इस बार दिल्ली पहुंचेगा और अपनी सरकार बनाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static