BJP से नाखुश उपेंद्र कुशवाहा, जल्द ही महागठबंधन में होंगे शामिल: रघुवंश

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 03:38 PM (IST)

वैशाली: राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बीजेपी से नाखुश उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही महागठबंधन में शामिल होंगे।

राजद नेता ने कहा कि सारी पार्टियां बीजेपी से नाराज चल रही हैं और कोई भी सहयोगी दल उनके साथ नहीं रहेगा। उपेंद्र कुशवाहा भी नाखुश हैं। जिसके चलते वह जल्द ही महागठबंधन का दामन थाम लेंगे। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान किसी उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। अंत में वो भी महागठबंधन के साथ हो जाएंगे। बता दें कि, पहले शिवसेना और चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी से नाता तोड़ा था। 
 

Deepika Rajput