लालू को बेल न मिलने से मायूस हैं कुशवाहा, कहा- जमानत मिलती तो और मजबूत होता महागठबंधन

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 03:51 PM (IST)

पटनाः रांची हाईकोर्ट ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके चलते राजद के साथ-साथ महागठबंधन के घटक दलों में भी निराशा देखने को मिल रही है।

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर लालू यादव को बेल मिलती तो बिहार में महागठबंधन और अधिक मजबूत होता। इसके अतिरिक्त कुशवाहा ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मुद्दा केवल चुनावों तक ही है। भाजपा का इरादा कभी भी राम मंदिर बनाने का नहीं रहा है।

वहीं रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर महागठबंधन के नेताओं को सड़क छाप कहने पर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह हार की बौखलाहट के चलते इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। कुशवाहा ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या किसी सीएम को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना शोभा देता है?

prachi