एक बार फिर JDU के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे वशिष्ठ नारायण सिंह, दाखिल किया नामांकन

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 01:45 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को फिर से बिहार जदयू की कमान संभालने का फैसला लिया है। वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सिंह ने गुरुवार को ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की समय सीमा की अवधि समाप्त होने तक मात्र एक ही नामांकन दाखिल हुआ। इस कारण यह तय है कि जदयू के राज्यसभा सांसद निर्विरोध रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 20 सितंबर को आधिकारिक तौर पर उनके निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि वशिष्ठ नारायण सिंह ने 30 नवंबर 2010 को पहली बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। वशिष्ठ नारायण सिंह सीएम नीतीश कुमार के विश्वास पात्र और पार्टी में सवर्णों का चेहरा हैं।

prachi