किसानों की मदद के लिए क्या है सरकार का एक्शन प्लान, जानिए बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 07:01 PM (IST)

 

जालंधरः देशभर में कोरोना महामारी के कारण कोहराम मचा हुआ है। बिहार भी इससे अछूता नहीं है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कई तरह के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं किसानों को भी कई प्रकार की छूट दी गई है। किसानों की मदद के लिए सरकार का एक्शन प्लान क्या है, आईए जानते हैं बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से

सवालः- आप किस तरह अपने आपको कोरोना जैसी इस बीमारी से सुरक्षित रखे हुए हैं?
जवाबः- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। दूरी बनाए हुए हैं लेकिन काम जारी है। कृषि का काम भी हो रहा है। किसान भाईयों को कहा गया है कि वह सफाई का खास ध्यान रखें और अपने औजारों को अच्छे से धोए।

सवालः- अब इस स्थिति में सरकार के पास क्या एक्शन प्लान है। किसानों तक किस प्रकार मदद पहुंच रही है?
जवाबः- रबी की फसल कट चुकी है और गेहूं की फसल कटनी शुरू हो गई है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसानों को राहत दी गई है, जिसके बाद अब रात को कटाई का काम कर लिया जाता है। इससे बहुत हद तक समस्याओं का समाधान हुआ है। किसान सलाहकार, कृषि समन्वय और कृषि पदाधिकारी किसानों के संपर्क में हैं और उनको सहयोग कर रहे हैं।

सवालः- किसानों के द्वारा तैयार गेहूं या तिलहन के भंडारण के लिए क्या व्यवस्था है?
जवाबः- भंडारण की व्यवस्था की गई है कि 22 लाख 70 हजार टन गेहूं की कटाई की गई है। अब किसान इसे घर पर ले जाकर बेचने की व्यवस्था कर रहे हैं।

सवालः- केंद्र सरकार के द्वारा जो एमएसपी रेट तय किया गया है, क्या बिहार सरकार उस पर इससे ज्यादा देने की कोई व्यवस्था कर रही है?
जवाबः- बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के द्वारा तय रेट लिस्ट पर ही किसानों से गेहूं की खरीद करने का फैसला लिया गया है।

सवालः- वर्षा के कारण किसानों को हुई क्षति के लिए सरकार के द्वारा क्या किया गया?
जवाबः-ओलावृष्टि के कारण किसानों को जो क्षति हुई थी, उसका किसान सलाहकार के द्वारा आंकलन किया गया था। जिनका नाम उसमें नहीं है, सरकार के द्वारा उन किसानों की समस्या सुनने के लिए कोई पोर्टल की व्यवस्था है।

सवालः- अगर लॉकडाउन 3 मई से आगे बढ़ता है तो क्या सरकार के द्वारा किसानों को मुफ्त में बीज उपलब्ध करवाया जाएगा?
जवाबः- अभी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। कई फसलों की तैयारी कर दी गई है और साथ ही हमारा प्रयास है कि हमारे किसान भाइयों को कोई समस्या न हो।

सवालः- जो लोग बिहार वापस आए हैं, उनके लिए भी सरकार कोई मदद कर रही है?
जवाबः- जो लोग वापस आए हैं, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। उनमें जो नेगेटिव पाए गए हैं उन्हें वापस भेज दिया गया है।

सवालः- अगर लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया जाता है तो क्या बिहार में खाद्यान की कमी तो नहीं होगी?
जवाबः- हमें केंद्र सरकार से पूरी मदद मिली है। साथ ही राज्य में खाद्यान की कोई कमी नहीं है। हमारे पास अनाज का स्टॉक अच्छा है। साथ ही फसला भी अच्छी हुई है। हमें नहीं लगता कि हमें कोई समस्या आने वाली है।

सवालः- क्या कोरोना से संक्रमित मरीजों का पर्याप्त ढंग से टेस्ट हो रहा है?
जवाबः- बड़े पैमाने पर टेस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही हमारा स्वास्थ्य विभाग बहुत अच्छे ढंग से काम कर रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा काफी सहायता दी गई। प्रभावित इलाकों में संक्रमितों की संख्या कम होने लग गई है।

सवालः- क्या आपको नहीं लगता कि तबलीगी जमात के लोगों के कारण बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है?
जवाबः- हां, तबलीगी जमात के लोगों के कारण संख्या बढ़ी है। सरकार सजग है और उन सरकार उन लोगों को तलाशने में जुटी हुई है।

सवालः- आप बिहार की जनता से क्या अपील करना चाहेंगे कि वह इस समय अपने आपको कोरोना से बचाए?
जवाबः- बिहारवासियों से यो अपील करना चाहेंगे कि केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अवश्य ही कोरोना हारेगा और भारता जीतेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static