विधानसभा में महिला विधायकों ने की 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 04:42 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में आज दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी महिला विधायकों ने विधायिका में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर आवाज उठाई।

विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होते ही सभी दलों की महिला विधायक एक साथ अपनी सीट पर खड़ी हो गईं। साथ ही विधायिका में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करने लगी। महिला विधायकों ने कहा कि 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और उस दिन रविवार है। कल भी शनिवार होने के कारण सभा की बैठक नहीं है। आज के बाद ही होली का अवकाश हो जाएगा, इसलिए वह शुक्रवार को महिला आरक्षण के मुद्दे को सदन में उठा रही हैं, जो वर्षों से लंबित है।

महिला विधायक हाथों में तख्तियां ली हुई थीं, जिस पर महिलाओं को विधायिका में आरक्षण देने के पक्ष में नारे लिखे थे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की रंजू गीता महिला आरक्षण के पक्ष में नारे लगाते हुए सदन के बीच में भी आ गई। हालांकि सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के आग्रह के बाद वह अपनी सीट पर लौट आयीं। सभाध्यक्ष चौधरी ने दलगत भावना से ऊपर उठकर महिलाओं के हित में सभी महिला विधायकों के एकजुट होने पर प्रसन्नता जाहिर की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static