मुहर्रम पर युवाओं ने चंद्रयान-2 की शक्ल में बनाया ताजिया, की लैंडर विक्रम के सफल होने की कामना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 06:49 PM (IST)

छपराः पूरे देश सहित बिहार में भी मुहर्रम का पर्व मनाया गया। राज्य के छपरा में लोगों ने ताजिया को चंद्रयान-2 की शक्ल में बनाया और लैंडर विक्रम की सफलता की कामना की।

जानकारी के अनुसार, जिले के गरखा के कुदरबघा में युवकों ने ताजिया को चंद्रयान की शक्ल में बनाया जिसे बनाने में 48 घंटे का समय लगा। ताजिया में एलईडी लाइट का उपयोग कर चंद्रयान की झलक दिखाई गई है। ताजिया समिति के सदस्य मोहम्मद जावेद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि लोगों की दुआओं से जल्द ही लैंडर विक्रम काम करना शुरू कर देगा। उनकी सच्चे दिल से कामना है कि मिशन चंद्रयान-2 सफल हो।

बता दें कि ताजिया लकड़ी और कपड़ों से गुबंदनुमा बनाया जाता है जो मुहर्रम के दिनों में मुसलमान लोग हजरत इमाम हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते है और इसके आगे बैठकर मातम करते हैं। ग्यारहवें दिन जलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static