कोरोना से जंग में ‘प्रशासन मित्र'' बनकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे बक्सर के युवा

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 05:55 PM (IST)

बक्सरः कोरोना महामारी से बचाव के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन में बिहार के बक्सर जिले के युवा जिला प्रशासन के ‘मित्र' बनकर लोगों के घरों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे हैं।

जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच आवश्यकता अनुसार खाद्यान्न सामग्री एवं दवाओं की आपूर्ति के लिए दुकानों से ऑनलाइन डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। चूंकि, दुकानदारों के पास साधन सीमित है और डिमांड ज्यादा है, इस वजह से जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू करते हुए अपना श्रमदान करने वाले उत्साहित युवकों की सहायता लेने का निश्चय किया है। उत्साही युवकों को 'प्रशासन मित्र' का नाम दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी के.के. उपाध्याय ने बताया कि युवाओं को प्रशासन की तरफ से खाद्य सामग्री डिलीवरी का कार्य करने की अनुमति दी गई है। जो लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं वे युवाओं की सहायता से आवश्यक वस्तुएं घर पर मंगवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी सामान को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रयोग में लाने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static