बिहार: मुंगेर में AK-47 मामले में युवा RJD का नेता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 02:33 PM (IST)

मुंगेर: बिहार पुलिस ने मुंगेर जिले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एके-47 मामले में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज चांद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव स्थिति उसके घर से हुई। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस परवेज को सीधे कोतवाली थाना ले आई। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सीजीएम के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज गया।

एसपी डॉ. गौरव मंगला ने राजद नेता परवेज की गिरफ्तारी की पुष्टि की। इससे पहले एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार को मिर्जापुर बरदह गांव में छापामारी कर परवेज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। परवेज की गिरफ्तारी एके- 47 मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड संख्या 334/18 के आलोक में की गई है।

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बरदह निवासी अमना खातुन को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के समीप खुदाई कर 2 एके-47 राइफल एवं 6 मैगजीन बरामद की थीं। इस मामले की जांच-पड़ताल के दौरान परवेज चांद का नाम सामने आया और उसे भी इस कांड में अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। एके-47 मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने भी परवेज का नाम लिया था। इसके बाद ही पुलिस ने परवेज पर निगरानी बढ़ा दी थी। वहीं तत्कालीन डीआइजी जीतेंद्र मिश्रा के पर्यवेक्षण रिपोर्ट में भी परवेज का नाम आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static